MP Police Constable Recruitment 2026: हाई कोर्ट के आदेश से आवेदन का मौका, एडमिट कार्ड पर बड़ा अपडेट
MP Police Constable Recruitment 2026 की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अभी-अभी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों को पहले आवेदन करने का मौका नहीं मिला था, उनके लिए High Court के अंतरिम आदेश के तहत Online Application करने का रास्ता खुल गया है। वहीं दूसरी तरफ परीक्षा के Admit Card को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
आखिर आवेदन कब से कब तक किए जा सकते हैं और MP Police Constable Admit Card 2026 कब तक जारी हो सकता है? आइए इस आर्टिकल में पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
MP Police Constable Recruitment 2026: नई सूचना जारी
सबसे पहले बात कर लेते हैं मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB द्वारा जारी की गई नई सूचना की।
MP Police Constable GD Recruitment Exam 2026 के संबंध में 12 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा मध्य प्रदेश के अंतर्गत होने वाली पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दायर की गई थीं।
इन याचिकाओं में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए Online Application जमा करने की अंतरिम राहत प्रदान की गई है।
MP Police Constable Recruitment 2026: आवेदन कब से कब तक होंगे?
माननीय उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के तहत संबंधित याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं को Online Application Form जमा करने का मौका दिया गया है।
अभ्यर्थी 12 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक MP Online की वेबसाइट के माध्यम से अपना Online Application Form जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- सूचना जारी होने की तारीख: 12 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 16 नवंबर 2026
- परीक्षा शुरू होने की तारीख: 19 नवंबर 2026
किन अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा?
यहां एक महत्वपूर्ण बात ध्यान देने योग्य है। आवेदन करने का यह मौका सभी अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। यह सुविधा केवल संबंधित याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं को माननीय उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के तहत दी गई है।
अभ्यर्थियों को Application Form में अपनी संपूर्ण जानकारी सही-सही भरनी होगी। यदि किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पाई जाती है, तो अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।
वहीं निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि इन अभ्यर्थियों की परीक्षा के बाद अभ्यर्थिता पूरी तरह Provisional यानी अस्थायी रहेगी।
इसके अलावा परीक्षा परिणाम माननीय उच्च न्यायालय के अंतरिम निर्णय तक रोके जाएंगे। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
MP Police Constable Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
अब बात कर लेते हैं MP Police Constable Recruitment Exam 2026 के Admit Card को लेकर।
आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाला है। आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले Admit Card जारी किए जाते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि MP Police Constable Admit Card 2026 इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं।
हालांकि, Admit Card जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि Admit Card से संबंधित नई जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।
Important Links
निष्कर्ष (Conclusion)
इस प्रकार MP Police Constable Recruitment 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। High Court के अंतरिम आदेश के तहत संबंधित याचिकाओं के याचिकाकर्ता 12 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाला है और Admit Card इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है।
ध्यान रखें कि आवेदन की यह सुविधा केवल संबंधित याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं के लिए है।
तो दोस्तों, MP Police Recruitment 2026 से जुड़ी हर Latest Update पाने के लिए हमारे आर्टिकल को Like और Share करें। इसी तरह की नई जानकारी के लिए वेबसाइट पर Visit करना न भूलें। मिलते हैं अगले आर्टिकल में नई Update के साथ। धन्यवाद!


Social Plugin